Attention CHOP clinicians: patient education should be printed and assigned via EPIC's Teaching Library.
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z A-Z Listings

स्वस्थ बच्चे का चेक-अप: 6 से 10 साल

भले ही आपका बच्चा स्वस्थ हो, तब भी उसे सालाना चेकअप के लिए लाते रहें। इन मुलाक़ातों से यह सुनिश्चित होता है कि आपके बच्चे का स्वास्थ्य निर्धारित टीकों और स्वास्थ्य स्क्रीनिंग्स के साथ सुरक्षित है। आपके बच्चे का स्वास्थ्य सेवा प्रदाता भी उसके बढ़ने की और उसके विकास की जाँच करेगा। इस शीट में उन कुछ बातों का वर्णन किया गया है कि आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं।

स्कूल और सामाजिक मुद्दे

कक्षा के पीछे लड़का विचलित दिख रहा है।
स्कूल में संघर्ष बच्चे के स्वास्थ्य या विकास में समस्याओं का संकेत दे सकते हैं। यदि आपके बच्चे को स्कूल में परेशानी हो रही है तो बच्चे के स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।

यहाँ कुछ विषय हैं जिन पर आप, आपका बच्चा, और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता इस मुलाक़ात के दौरान चर्चा करने की इच्छा कर सकते हैं:

  • पढ़ना। क्या आपका बच्चा पढ़ना पसंद करता है? क्या बच्चा अपने आयु वर्ग के हिसाब से सही स्तर पर पढ़ रहा है? 

  • दोस्तियाँ। क्या स्कूल में आपके बच्चे के दोस्त हैं? वे कैसे मिल-जुल कर रहते हैं? क्या आप अपने बच्चे के दोस्तों को पसंद करते हैं? क्या आपको अपने बच्चे की दोस्तियों या किन्हीं समस्याओं जैसे कि बदमाशी जो अन्य बच्चों के साथ हो रही हो सकती हैं, के बारे में कोई चिंताएं हैं?

  • गतिविधियाँ। आपका बच्चा मज़े के लिए क्या करना पसंद करता है? क्या वह खेल, स्काउटिंग, या संगीत कक्षाओं जैसी स्कूल के बाद की गतिविधियों में शामिल होता या होती है? 

  • पारिवारिक अंतःक्रिया। घर पर चीज़ें कैसी हैं? क्या परिवार के अन्य लोगों के साथ आपके बच्चे के अच्छे संबंध हैं? क्या वह समस्याओं के बारे में आपसे बात करता या करती है? घर पर बच्चे का व्यवहार कैसा है? 

  • स्कूल में व्यवहार और भागीदारी। आपका बच्चा स्कूल में कैसे क्रिया करता है? क्या बच्चा कक्षा के रूटीन का पालन करता है और समूह की गतिविधियों में भाग लेता है? बच्चे के व्यवहार के बारे में शिक्षक क्या कहते हैं? क्या होमवर्क समय पर समाप्त हो जाता है? क्या आप या परिवार के अन्य सदस्य होमवर्क करने में मदद करते हैं?

  • घर के काम। क्या आपका बच्चा घर के कामों में मदद करता है जैसे कि कचरा बाहर निकालना या मेज को सेट करना?

पोषण और व्यायाम के सुझाव

अपने बच्चे को स्वस्थ भोजन खाने और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें सिखाने से जीवन भर अच्छे स्वास्थ्य का परिणाम प्रात हो सकता है। मदद करने के लिए, अपने वचनों और कार्यों से एक अच्छा उदाहरण नियत करें। याद रखें, अब बनायी गई अच्छी आदतें आपके बच्चे के साथ हमेशा रहेंगी। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • अपने बच्चे को प्रति दिन कम से कम 30 से 60 मिनट तक सक्रिय खेल खेलने में मदद करें। इधर-उधर चलने से आपके बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। पार्क में जाएँ, बाइक चलाएँ, या टैग या बॉल जैसे सक्रिय खेल खेलें।

  • प्रत्येक दिन "स्क्रीन टाइम" को 1 घंटे तक सीमित करें। इसमें टीवी देखने, वीडियो गेम खेलने, कंप्यूटर का उपयोग करने, और टेक्स्टिंग करने में व्यतीत हुआ समय शामिल है। यदि आपके बच्चे के बेडरूम में टीवी, कंप्यूटर, या वीडियो गेम कंसोल है तो उसकी जगह कोई म्यूजिक प्लेयर लगा दें। कई बच्चों के लिए, नृत्य और गायन मनोरंजन करने के लिए मज़ेदार तरीके हैं।

  • शक्कर-युक्त ड्रिंक्स को सीमित करें। सोडा, जूस, और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स से अस्वास्थ्यकर वज़न बढ़ता है और दाँत सड़ जाते हैं। पानी और कम वसा वाला या नॉनफैट दूध पीने के लिए सबसे अच्छे हैं। संयमन में (6 साल के बच्चे के लिए 6 औंस और 7 से 10 साल के बच्चे के लिए 12 औंस रोज़ाना), 100% फलों का रस ठीक है। सोडा और अन्य शक्कर-युक्त ड्रिंक्स विशेष अवसरों के लिए बचाएँ। 

  • पौष्टिक भोजन परोसें। स्नैक्स के लिए ताज़े फलों और सब्ज़ियों, लीन मीट्स, और साबुत अनाजों सहित कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को तैयार रखें। फ्रेंच फ्राइज़, कैंडी, और स्नैक फुड्स जैसे खाद्य पदार्थों को बहुत कम ही परोसा जाना चाहिए। 

  • बच्चे-के-आकार-के हिसाब-से-हिस्सा परोसें। बच्चों को वयस्कों के जितने भोजन की ज़रूरत नहीं होती है। अपने बच्चे को उतना हिस्सा परोसें जो उसकी उम्र और आकार के हिसाब से सही हो। अपने बच्चे को खाने से रोकें जब उसका पेट भरा हुआ हो। यदि आपका बच्चा भोजन के बाद भी भूखा है तो अधिक सब्ज़ियाँ या फल दें।

  • अपने बच्चे के वज़न के बारे में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से पूछें। आपके बच्चे का हर साल लगभग 4 से 5 पाउंड बजन बढ़ना चाहिए। यदि आपके बच्चे का वज़न इससे अधिक बढ़ रहा है तो स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से स्वस्थ खाने की आदतों और व्यायाम के दिशानिर्देशों के बारे में बात करें।

  • दाँतों की सफाई और चेकअप के लिए अपने बच्चे को साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट के पास ले जाएँ।

सोने से संबंधित सुझाव

अब जब कि आपका बच्चा स्कूल में है तो रात की एक अच्छी नींद अब और भी अधिक महत्वपूर्ण है। इस उम्र में, आपके बच्चे को प्रत्येक रात लगभग 10 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • सोने का समय नियत करें और सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा प्रत्येक रात इसका पालन करता है।

  • टीवी, कंप्यूटर, और वीडियो गेम किसी बच्चे को उत्तेजित कर सकते हैं और इसे रात के लिए शांत करना मुश्किल बना सकते हैं। सोने से कम से कम एक घंटा पहले उन्हें बंद कर दें। इसके बजाय, साथ होकर किसी किताब के अध्याय को पढ़ें।

  • अपने बच्चे को बिस्तर पर जाने से पहले ब्रश करने और उसके दाँतों को फ्लॉस करने की याद दिलाएँ। यह सुनिश्चित करने के लिए कि पीछे के और सामने के दोनों तरफ के दाँत साफ किए जाते हैं, अपने बच्चे के दाँतों की सीधे स्वयं देखभाल करें।

सुरक्षा सुझाव

अपने बच्चे को सुरक्षित रखने की सिफारिशों में निम्नलिखित शामिल हैं: 

  • बाइक चलाते समय, आपके बच्चे को स्ट्रैप कसा होने वाला हेलमेट पहनना चाहिए। रोलर-स्केटिंग, रोलर-ब्लेडिंग करते समय, या स्कूटर या स्केटबोर्ड का उपयोग करते समय, रिस्ट गार्ड्स, एल्बो पैड्स, नी पैड्स, और एक हेलमेट पहनना सबसे ज़्यादा सुरक्षित है।

  • कार में, बूस्टर सीट का उपयोग तब तक जारी रखें जब तक कि आपका बच्चा 4 फीट 9 इंच से अधिक लंबा न हो जाए। इस ऊँचाई पर, बच्चे कॉलरबोन और कूल्हों पर सीट बेल्ट फिटिंग के साथ सही ढंग से बैठने में सक्षम होते हैं। यदि आपके इस बारे में प्रश्न हों कि आपका बच्चा कब बूस्टर सीट का उपयोग बंद करने के लिए तैयार होगा तो स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से पूछें। 13 वर्ष से छोटे सभी बच्चों को पीछे की सीट पर बैठना चाहिए।

  • अपने बच्चे को किसी अजनबी से बात न करना या किसी अजनबी के साथ कहीं भी न जाना सिखाएँ।

  • अपने बच्चे को तैरना सिखाएँ। कई समुदाय कम लागत वाले तैराकी प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। अपने बच्चे को बिना ध्यान दिए अकेला किसी पूल में या उसके आस-पास खेलने न दें, भले ही वह तैरना जानता या जानती हो।

टीके

CDC की सिफारिशों के आधार पर, इस मुलाक़ात पर आपके बच्चे को निम्नलिखित टीके लग सकते हैं:

  • डिप्थीरिया, टेटनस, और पर्टुसिस (उम्र 6 वर्ष केवल)

  • ह्युमैन पेपिलोमावायरस (HPV) (उम्र 9 वर्ष और ऊपर)

  • इन्फ्लुएंज़ा (फ्लू), वार्षिक

  • खसरा, कनफेड़ (मम्प्स), और रूबेला (उम्र 6 वर्ष)

  • पोलियो (उम्र 6 वर्ष)

  • वैरिसेला (चिकनपॉक्स) (उम्र 6 वर्ष)

बिस्तर गीला करना: यह आपके बच्चे की ग़लती नहीं है

बिस्तर गीला करना, या सोते समय पेशाब करना, आप और आपके बच्चे दोनों के लिए निराशाजनक हो सकता है। लेकिन यह आमतौर पर एक बड़ी समस्या का संकेत नहीं है। हो सकता है कि आपके बच्चे के शरीर को परिपक्व होने के लिए अधिक समय की ज़रूरत हो। यदि कोई बच्चा अचानक बिस्तर गीला करना शुरू कर देता है तो इसका कारण अक्सर जीवनशैली में बदलाव (जैसे कि स्कूल शुरू करना) या कोई तनावपूर्ण घटना (जैसे कि किसी भाई/बहन का जन्म) होती है। लेकिन जो भी कारण हो, यह आपके बच्चे के सीधे नियंत्रण में नहीं है। यदि आपका बच्चा बिस्तर गीला करता है:

  • ध्यान रखें कि आपका बच्चा जानबूझ कर गीला नहीं कर रहा है। बिस्तर गीला करने के लिए कभी भी किसी बच्चे को सजा न दें या चिढ़ाएँ नहीं। सजा देना या शर्मनाक कहना समस्या को बदतर बना सकता है, न कि बेहतर।

  • अपने बच्चे की मदद करने के लिए, सकारात्मक और मददगार बनें। गीला न करने और यहाँ तक ​​कि सूखा रहने का कठिन प्रयास करने के लिए अपने बच्चे की प्रशंसा करें।

  • सोने से दो घंटे पहले से अपने बच्चे को पीने के लिए कुछ न दें।

  • अपने बच्चे को सोने से पहले टॉयलेट का उपयोग करने की याद दिलाएँ। आप स्वयं बिस्तर पर जाने से पहले उसे टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए जगा भी सकते हैं।

  • बच्चे के गीला होने पर चादरें और पजामों को बदलने का एक रूटीन रखें। इस रूटीन को यथासंभव शांत और व्यवस्थित बनाने की कोशिश करें। यह आपको और आपके बच्चे दोनों को नींद में वापस जाने के लिए बहुत परेशान या निराश होने से बचाने में मदद करेगा।

  • एक कैलेंडर या चार्ट लगाएं और अपने बच्चे को उन रातों के लिए एक स्टार या स्टिकर दें जब वह बिस्तर गीला नहीं करता या करती है।

  • अपने बच्चे को बिस्तर से उठने और टॉयलेट का उपयोग करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें अगर वह रात में जागता या जागती है। अपने बच्चे की बाथरूम में चलना सुरक्षित महसूस करने में मदद करने के लिए बेडरूम, गलियारे, और बाथरूम में नाइट-लाइट लगाएँ।

  • यदि आपको बिस्तर गीला करने के बारे में चिंताएँ हैं तो स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ उन पर चर्चा करें।

© 2000-2026 The StayWell Company, LLC. All rights reserved. This information is not intended as a substitute for professional medical care. Always follow your healthcare professional's instructions.
Powered by StayWell
Disclaimer